चंबा और नासिक में भूकंप
भोपाल [ महा मीडिया]
हिमाचल प्रदेश के चंबा में शुक्रवार सुबह 6:30 बजे 3 तीव्रता का भूकंप आया। चंबा में 33.131 अक्षांश और 76.585 देशांतर पर था। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। महाराष्ट्र के नासिक में भी कुछ घंटों के अंतराल में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला भूकंप रात 12:05 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.5 थी। इसके बाद सुबह 5:32 बजे 3.4 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। इनमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।