अमेरिका ने ड्रोन आयात पर 100% टैरिफ लगाया
भोपाल [ महा मीडिया] अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अनमैन्ड ड्रोन और उनके कंपोनेंट्स के आयात पर 100% तक का टैरिफ लगाने की घोषणा की है । अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों और चीनी कंपनियों के वर्चस्व वाले इस सेक्टर में दूसरे देशों पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। इस निर्णय से अमरीका में ड्रोन और उनके कंपोनेंट्स का घरेलू प्रोडक्शन बढ़ेगा और विदेशी सप्लाई चेन पर निर्भरता कम होगी। पिछले साल तक अमेरीकी कॉमर्शियल ड्रोन बाजार में चीनी कंपनी की लगभग 70% भागीदारी थी। अमेरिका ने केवल विरोधी देशों पर ही नहीं बल्कि अपने सहयोगी देशों से आने वाले ड्रोन पर भी टैरिफ लागू किया है…
- 15% टैरिफ: यूरोपीय यूनियन , जापान, लिकटेंस्टीन, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड और ताइवान से इम्पोर्ट होने वाले ड्रोन और पुर्जों पर 15% सीमा शुल्क लगेगा।
- 10% टैरिफ: यूनाइटेड किंगडम से आने वाले ड्रोन पर 10% शुल्क रहेगा, बशर्ते उनके अधिकांश हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी की उत्पत्ति अमरीका में हुई हो।