भारतीय शेयर बाजार 70 अंकों की गिरावट पर बंद

भारतीय शेयर बाजार 70 अंकों की गिरावट पर बंद

भोपाल [ महा मीडिया] भारतीय बाजारों में शुक्रवार 13 अगस्त को भी बिकवाली देखने को मिली। बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।  निफ्टी फार्मा और मेटल इंडेक्स में 0.70-0.90 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।  निफ्टी 50 इंडेक्स 29.85 अंकों की गिरावट के साथ 24366 पर बंद हुआ जोकि कारोबारी सेशन में 24296 तक फिसला था। बीएसई सेंसेक्स 70.71 अंकों की गिरावट के साथ 78009 पर बंद हुआ।  टॉप लूजर में टाटा मोटर्स शामिल रहा जो 4.3 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। जियो फाइनेंशियल्स 2.56  प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.15 प्रतिशत और हिंडाल्को 1.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं अपोलो हॉस्पिटल्स 3.85 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। भारती एयरटेल 2.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

सम्बंधित ख़बरें