जबलपुर में नर्मदा की लहरों के बीच लहराया तिरंगा

जबलपुर में नर्मदा की लहरों के बीच लहराया तिरंगा

भोपाल [ महा मीडिया] आज शुक्रवार को जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। उफनती नर्मदा की लहरों के बीच करीब 200 तैराकों ने तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।  अखंड भारत संकल्प तिरंगा यात्रा गौरीघाट के जिलहरी घाट से शुरू होकर तिलवारा घाट तक पहुंची। करीब 10 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में तैराकों ने हाथों में तिरंगा लेकर नर्मदा की तेज धार के बीच तैरते हुए देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया। तैराकों ने यह दूरी लगभग डेढ़ घंटे में पूरी की। उफनती नदी के बीच तिरंगे के साथ तैरते तैराकों का दृश्य बेहद आकर्षक और रोमांचक रहा।

सम्बंधित ख़बरें