दुनिया के आपातकालीन कच्चे तेल का भंडार समाप्त

दुनिया के आपातकालीन कच्चे तेल का भंडार समाप्त

भोपाल [ महा मीडिया] दुनिया के तेल बाजार के लिए एक नई चिंता सामने आ रही है। तेल की सप्लाई में किसी बड़ी रुकावट के समय कीमतों को काबू में रखने के लिए बाजार में उतारा गया ज्यादातर आपातकालीन कच्चा तेल अब खप चुका है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी  ने मार्च में करीब 400 मिलियन बैरल आपातकालीन कच्चा तेल जारी किया था। इसमें से अनुमानित 350 मिलियन बैरल तेल बाजार में खप चुका है इसका मतलब है कि बाजार के पास सप्लाई में किसी नए संकट का सामना करने के लिए पहले के मुकाबले कम अतिरिक्त सहारा बचा है। अगर मौजूदा सप्लाई की दिक्कतें लंबे समय तक बनी रहती हैं तो कच्चे तेल की कीमतों पर इसका असर दिखाई दे सकता है।

सम्बंधित ख़बरें