जापान में एक घंटे में 115 मिमी बारिश का रिकॉर्ड
भोपाल [ महामीडिया] जापान की राजधानी टोक्यो से सटे चिबा प्रांत में रिकॉर्ड-तोड़ मूसलाधार बारिश हुई है जहाँ महज एक घंटे में 115 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह एक घंटे की बारिश सामान्य तौर पर वहां पूरे अगस्त महीने में होने वाली कुल बारिश के बराबर है। इस दौरान लगभग 7,000 लोग नरीता एयरपोर्ट पर फंसे रहे। इस दौरान कई इलाकों में बिजली गुल हुई और यातायात बाधित हुआ।