हाईजैक के अलर्ट के बाद जयपुर में सकुशल उतरा विमान

हाईजैक के अलर्ट के बाद जयपुर में सकुशल उतरा विमान

जयपुर [ महा मीडिया] 

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को आज बुधवार सुबह अचानक राजस्थान के जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन स्थिति (इमरजेंसी) में उतारा गया। यह कदम विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने और हवा में कुछ पलों के लिए हाईजैक का अलर्ट जारी होने के बाद उठाया गया। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान में सवार सभी 250 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। विमान को आइसोलेशन में रखकर यात्रियों और विमान की गहन जांच की जा रही है। राजस्थान एटीएस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ एनएसजी की टीम को भी दिल्ली से जयपुर रवाना किया गया है।

 

सम्बंधित ख़बरें