गैर-कृषि क्षेत्र में विदेशी निवेशकों की भागीदारी बढ़ेगी
भोपाल [महा मीडिया]
बाजार नियामक सेबी ने कमोडिटी डेरिवेटिव में विदेशी निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने का प्रस्ताव किया है। इसमें उन्हें गैर-कृषि इंडेक्स और नकदी के बिना सेटल होने वाले गैर-कृषि जिंस में ट्रेड करने की अनुमति देना शामिल है। इन प्रस्तावों का उद्देश्य भागीदारों का आधार बढ़ाना नकदी और बाजार की मजबूती को बेहतर करना, कीमत खोज में सुधार लाना और फिजिकल मार्केट के बीच समन्वय अच्छा करना है। प्रस्ताव के तहत विदेशी निवेशकों को गैर-कृषि इंडेक्स अनुबंधों में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाएगी। इसके तहत निवेशकों को कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, सोना, चांदी और बेस मेटल्स जैसे गैर-कृषि सूचकांक और भौतिक निपटान वाले अनुबंधों में व्यापार की अनुमति देने का प्रावधान है।