भोपाल में चार दिवसीय ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन शुरू
भोपाल [ महा मीडिया] 5 अगस्त 2026 से चार दिवसीय ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन की शुरुआत हो गई है। यह प्रतिष्ठित आयोजन 5 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में हो रहा है जिसमें 10 से अधिक देशों के 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान और प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस आयोजन में पहले दो दिन 5 और 6 अगस्त को ब्रिक्स देशों के सांस्कृतिक समूहों की बैठक होगी।