गया जी के विष्णुपद मंदिर परिसर में चार दिवसीय त्रिपाक्षिक श्राद्ध
जयपुर [ महा मीडिया] पितृपक्ष मेले की पंचमी तिथि पर गुरुवार से गया जी के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर परिसर में चार दिवसीय त्रिपाक्षिक गया श्राद्ध का शुभारंभ हो गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में पिंडदान और विष्णु चरण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु पितरों की मोक्ष की कामना को लेकर गया श्राद्ध का कर्मकांड कर रहे हैं।विष्णुपद मंदिर परिसर में स्थित 16 वेदियों पर पिंडदान का कर्मकांड किया जा रहा है। श्रद्धालु विधि-विधान से पिंड अर्पित करने के साथ विष्णु चरण के दर्शन कर रहे हैं। त्रिपाक्षिक गया श्राद्ध के तहत इन वेदियों का धार्मिक महत्व विशेष माना जाता है। मंदिर परिसर में सुबह से ही कर्मकांड कराने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है।