सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर वृद्धि
मुंबई [महामीडिया]
सोने और चांदी की कीमतों पर खरीदारी के चलते शुक्रवार को दोनों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। ग्लोबल मार्केट पर सोने वायदा भाव 4,3,10 डॉलर प्रति औंस के करीब जबकि चांदी 64.35 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट पर सोने के वायदा भाव 1,50,700 रुपये जबकि चांदी के भाव 2,33,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही।