भोपाल के सात घाटों पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

भोपाल के सात घाटों पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर प्रमुख भोपाल में सात घाटों पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। घाटों पर सुरक्षा और बचाव के लिए  गोताखोर और फायरकर्मी तैनात किए गए हैं।बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 13 क्रेन और 12 पोकलेन (सारस) मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों और चल समारोह मार्गों पर एलईडी फ्लड लाइटें लगाई गई हैं।प्रेमपुरा, रानी कमलापति, शाहपुरा और खटलापुरा समेत सात मुख्य घाटों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। विसर्जन का यह क्रम देर रात्रि तक चलेगा। 

सम्बंधित ख़बरें