ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कोचिन नगर निगम पर सौ करोड़ का जुर्माना लगाया 

ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कोचिन नगर निगम पर सौ करोड़ का जुर्माना लगाया 

भोपाल [ महामीडिया] ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कोच्चि म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन  पर 100 करोड़ रुपए का भारी जुर्माना लगाया है। ये जुर्माना कोच्चि के ब्रहापुरम में वेस्ट डंप साइट पर लगी आग के मामले में लगाया गया है। ग्रीन ट्रिब्यूनल ने अपने आदेश में कहा कि केरल सरकार और KMC अपनी ड्यूटी निभाने में पूरी तरह से असफल रहे हैं। उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स का उल्लंघन किया है।कोच्चि के ब्रहापुरम में वेस्ट डंप साइट पर दो मार्च को आग लग गई थी। आग को उसी दिन बुझा लिया गया था। लेकिन, जले हुए प्लास्टिक से कई दिनों तक धुंआ निकलता रहा था। इससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई थी। ग्रीन ट्रिब्यूनल ने ने एक महीने के अंदर जुर्माना जमा करने के लिए कहा है। इस पैसे का इस्तेमाल जहरीले धुंए की वजह से हेल्थ प्रॉबल्म झेलने वाले लोगों की भलाई के लिए किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें