अमरकंटक में नई सैटेलाइट सिटी विकसित होगी

अमरकंटक में नई सैटेलाइट सिटी विकसित होगी

भोपाल [ महा मीडिया] म. प्र. की जीवनरेखा नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक के धार्मिक और पर्यटन महत्व को देखते हुए सरकार यहां एक सुनियोजित नया शहरी क्षेत्र विकसित करेगी। इसके लिए अमरकंटक के निवेश क्षेत्र का दायरा 7 हजार से बढ़ाकर 11,657 हेक्टेयर से अधिक कर दिया गया है। प्रदूषण और पर्यावरणीय नुकसान से बचाने के लिए अमरकंटक के मुख्य संवेदनशील क्षेत्र से दूर 2,134.14 हेक्टेयर में एक नई सैटेलाइट सिटी विकसित होगी। यह नया नियोजित शहरी क्षेत्र चार चुनिंदा गांवों में 2,134.14 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा जहां आबादी कम है। नर्मदा के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने के लिए अमरकंटक के मुख्य पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्र में नए व्यावसायिक व निर्माण कार्यों पर रोक रहेगी। पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए होटल, रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट और अन्य आधुनिक सुविधाएं इस नई सैटेलाइट सिटी के तहत पहाड़ी के नीचे विकसित की जाएंगी। अमरकंटक मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थस्थल और पर्वतीय पर्यटन स्थल है जो विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमाला के मिलन स्थल पर मैकल पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है।
यहाँ से पवित्र नर्मदा नदी, सोन नदी और जोहिला नदी का उद्गम होता है।यह स्थान लगभग 1,065 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।

सम्बंधित ख़बरें