भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 60 हुई
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आज एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। भारतीय धरती पर जन्मी 32 माह की मादा चीता ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है जिसमें 41 भारतीय धरती पर जन्मे चीते शामिल हैं। भारत में जन्मी तीसरी मादा चीता है जिसने भारतीय धरती पर शावकों को जन्म दिया है।