आयात शुल्क घटने से सूरजमुखी तेल के आयात में वृद्धि के संकेत

आयात शुल्क घटने से सूरजमुखी तेल के आयात में वृद्धि के संकेत

भोपाल [ महा मीडिया] केन्द्र सरकार द्वारा कच्चे सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क को 10 प्रतिशत से घटाकर शून्य किए जाने के बाद देश में सूरजमुखी तेल के आयात में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। वर्ष 2026-27 में सूरजमुखी तेल का आयात लगभग 25 से 30 प्रतिशत बढ़कर 35 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच सकता है। आयात शुल्क में कमी से खाद्य तेल बाजार में सूरजमुखी तेल की हिस्सेदारी बढ़ेगी सोयाबीन तेल के आयात में कमी और खाद्य तेल के दाम कम होने की उम्मीद है।केन्द्र सरकार ने हाल ही में कच्चे सूरजमुखी तेल पर मौलिक आयात शुल्क को 10 प्रतिशत से घटाकर शून्य प्रतिशत तथा रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर 32.5 प्रतिशत से घटाकर 22.5 प्रतिशत निर्धारित कर दिया है। भारत में मुख्यत: क्रूड सूरजमुखी तेल का ही आयात किया जाता है जबकि नेपाल से सूरजमुखी तेल का थोड़ा बहुत आयात होता है जिस पर कोई शुल्क नहीं लगता है।

सम्बंधित ख़बरें