सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्रीय पुस्तकालय मामले में केंद्र सरकार से जवाब मांगा
भोपाल [ महा मीडिया] दिल्ली की 135 साल पुरानी केन्द्रीय पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा कि नए सेंट्रल विस्टा प्लान में पुस्तकालय के लिए कितनी जगह दी गई है।जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच ने सोमवार को केंद्र से जगह का लेआउट प्लान और पूरा ब्योरा हलफनामे में देने को कहा है।कोर्ट ने पूछा कि 1891 से चल रही पुस्तकालय और 8.5 लाख किताबों के साथ आर.के. पुरम में रखी 2 लाख किताबें के लिए क्या सिर्फ दो कमरे दिए जा रहे हैं। कोर्ट ने पूछा कि आर.के. पुरम में रखी किताबों का क्या होगा।