द शुगर एंड स्पाइस बेकरी का पंजीयन निलंबित
भोपाल [ महा मीडिया] भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने एवरेस्ट के प्री-पैक्ड जीरा पाउडर के एक बैच को बाजार से वापस मंगवाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा कंज्यूमर से जुड़े उल्लंघन के एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण ने मेसर्स क्रिएटिव बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एवरेस्ट के विरुद्ध यह कदम लैब जांच में तय सीमा से ज्यादा पेस्टिसाइड यानी कीटनाशक अवशेष मिलने के बाद उठाया गया है जबकि बेकरी पर साफ-सफाई, स्वच्छता और फूड सेफ्टी में कई गंभीर खामियां मिलने पर यह कार्रवाई हुई है। मेसर्स क्रिएटिव बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता, पश्चिम बंगाल स्थित एक जानी-मानी फूड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जो पूर्वी भारत में "द शुगर एंड स्पाइस" ब्रांड नाम से एक बड़ी रिटेल बेकरी और कन्फेक्शनरी चेन चलाती है।