आज सात राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज सात राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल [ महा मीडिया] 

मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 7 प्रमुख राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में नदियां उफान पर हैं और कई जगहों पर बाढ़ व भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा राजस्थान, बिहार समेत 7 राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में खराब मौसम को देखते हुए बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, गुजरात में भी आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। पहाड़ी-मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है।

सम्बंधित ख़बरें