म.प्र.के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

म.प्र.के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. राजस्थान के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश से हालात खराब हैं। म.प्र. के इंदौर और उज्जैन संभाग के पांच जिलों—रतलाम, झाबुआ, धार, बड़वानी और इंदौर—में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच या उससे ज्यादा भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। भोपाल समेत कई अन्य जिलों में भी मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है और तेज बारिश के आसार हैं। भोपाल में बुधवार को लगातार तीसरे दिन स्कूलों में छुट्टी है। यहां दो दिन में 8.57 इंच बारिश हुई है। ब्यावरा में 9.02 इंच बारिश दर्ज की गई है। कुछ इलाकों में 4 इंच से ज्यादा पानी गिरने और बाढ़ जैसे हालात की आशंका है। लगातार बारिश से नदी- नाले उफान पर हैं।

सम्बंधित ख़बरें