जगन्नाथ पुरी में तीनों रथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे

जगन्नाथ पुरी में तीनों रथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे

भोपाल [ महा मीडिया] ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ आज शुक्रवार दोपहर गुंडिचा मंदिर पहुंच गए हैं। अब तीनों देवता 9 दिन अपनी मौसी के घर रहेंगे। इसके साथ ही रथयात्रा पूरी हुई। इसके पहले रथयात्रा शुक्रवार सुबह दूसरे दिन शुरू हुई। बारिश  के बीच श्रद्धालु फिर से रथ खींचने के लिए ग्रैंड रोड पर जुटे। गुरुवार को पाहंडी अनुष्ठान में हुई देरी और अंधेरा होने के कारण तीनों रथ गुंडिचा मंदिर तक नहीं पहुंच सके थे। तीनों देवता रातभर अपने-अपने रथों पर ही विराजमान रहे।

सम्बंधित ख़बरें