कपास खेती के क्षेत्र में तीन महिलाएं सम्मानित
भोपाल [ महा मीडिया] भारत के सबसे बड़े टेक्सटाइल व्यापार मेले भारत टेक्स 2026 में बेटर कॉटन ने सतत कपास खेती और नवाचार को बढ़ावा देने वाली तीन महिला किसानों को सम्मानित किया है। केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इन्हें सतत कपास खेती और नवाचार को बढ़ावा देने में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है । सस्टेनेबिलिटी चैंपियन पुरस्कार प्रीति श्रीधर डोम्बे को नवाचार और सतत कपास खेती पुरस्कार सुषमा किरण देशमुख को सामुदायिक नेतृत्व और सहकर्मी प्रभाव पूजा मंगेश सूर्यवंशी को दिया गया । इन महिला किसानों ने जैविक कीट प्रबंधन, मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार और ग्रामीण महिलाओं को कृषि-उद्यम के माध्यम से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।