मुख्यमंत्री यादव ने किसान कल्याण वर्ष की प्रतिबद्धता दोहराई

मुख्यमंत्री यादव ने किसान कल्याण वर्ष की प्रतिबद्धता दोहराई

भोपाल [ महामीडिया] मुख्यमंत्री मोहन यादव ने  इंदौर में राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ करते हुए वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में समर्पित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने और खेती को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाने के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं जिससे प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश धरातल पर उतर रहे हैं। अब वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाकर कृषि क्षेत्र में नवाचार, निवेश और आय वृद्धि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

सम्बंधित ख़बरें