भारत में पहली बार हाइड्रोजन ट्रेन चली

भारत में पहली बार हाइड्रोजन ट्रेन चली

भोपाल [ महामीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन चलेगी जिसका किराया पांच से 26 रुपये रखा गया है। इस ट्रेन से शून्य प्रदूषण होगा। वहींविभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह 'हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज' परियोजना का हिस्सा है। इस पहल के साथ भारत हाइड्रोजन ट्रेन तकनीक अपनाने वाले चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है। हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन के लॉन्च के साथ, भारत जर्मनी, जापान, चीन और अमेरिका जैसे उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है जो साफ-सुथरे रेल ट्रांसपोर्ट के लिए हाइड्रोजन के उपयोग पर काम कर रहे हैं। 

सम्बंधित ख़बरें