कल सुबह लॉन्च होगा भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

कल सुबह लॉन्च होगा भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

भोपाल [ महा मीडिया] भारत के अंतरिक्ष इतिहास में अब एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। इसके तहत ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका नाम 'मिशन आगमन' रखा गया है।इस मिशन के तहत यह ऐतिहासिक लॉन्च कल  शनिवार सुबह 11:30 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से होगा। इस रॉकेट का नाम भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई के सम्मान में 'विक्रम-1' रखा गया है। विक्रम-1 की सबसे बड़ी खासियत इसका पूरी तरह से 'कार्बन-कंपोजिट' ढांचे से बना होना है। यह अंतरिक्ष की कक्षा में जाने वाला ऐसा पहला रॉकेट है जो पूरी तरह कार्बन कंपोजिट से बना है। यह मटेरियल मजबूत स्टील से भी पांच गुना हल्का होता है जिससे रॉकेट का वजन बेहद कम हो जाता है और इसकी कार्यक्षमता कई गुना बढ़ जाती है।

सम्बंधित ख़बरें