केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर रुकावट

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर रुकावट

भोपाल [ महा मीडिया] केदारनाथ पैदल मार्ग पर आज शनिवार छौड़ी के समीप पहाड़ी से भारी बोल्डर एवं मलबा आने के कारण मार्ग अत्यंत संवेदनशील और जोखिमपूर्ण हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा उन्हें उक्त स्थान की ओर जाने से रोका जा रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यात्रा प्रबंधन बल की टीम को घोड़ा पड़ाव पर तैनात किया गया है। टीम यात्रियों को आगे बढ़ने से रोकते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रोक रही है ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने तक धैर्य बनाए रखें तथा प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद ही यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें