श्रीगंगानगर और जयपुर में प्रवर्तन निदेशालय के छापे
भोपाल [ महामीडिया] प्रवर्तन निदेशालय [ ED] की टीमों ने श्रीगंगानगर और जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेता अशोक चांडक और उनसे जुड़े परिसरों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई एक ऑपरेशन का हिस्सा है जो महादेव ट्रेडिंग से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है। चांडक के श्रीगंगानगर और जयपुर के ठिकानों पर आज शुक्रवार सुबह 5 बजे प्रवर्तन निदेशालय की टीमें जांच मे जुटी हुई हैं। श्रीगंगानगर में शराब कारोबारी अशोक चांडक के आवास, कार्यालय (शिवा वाइन) और चंद्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट सहित उनके रिश्तेदारों के 4 ठिकानों पर तड़के सुबह 5 बजे से दबिश दी गई है। इसके साथ ही जयपुर के वैशाली नगर इलाके में भी चांडक से जुड़े एक ठिकाने और रिश्तेदारों के घरों पर कार्रवाई की जा रही है।