भारत पहली बार अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित करेगा

भारत पहली बार अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित करेगा

भोपाल [ महा मीडिया] भारत पहली बार प्रतिष्ठित मिस ग्रांड इंटरनेशनल जैसे ग्लोबल फैशन और ब्यूटी कॉन्टेस्ट की मेजबानी करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन की जिम्मेदारी स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन को सौंपी गई है जिसका मुख्य उद्देश्य भारत की विविध संस्कृति और फैशन नवाचार को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करना है। भारत पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य और फैशन प्रतियोगिता प्रदर्शित कर रहा है जिसमें दुनिया भर के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह मंच भारतीय डिजाइनरों, फैशन कंटेंट क्रिएटर्स और मॉडल्स के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करेगा जिससे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे। प्रतियोगिता अक्टूबर में जयपुर, आगरा और नई दिल्ली में होंगी। प्रतियोगिता में दुनिया भर के देशों की ब्यूटी क्वीन हिस्सा लेंगी।

सम्बंधित ख़बरें