पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में बीमा कंपनियों ने निवेश बढ़ाया
नवीनतम
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में बीमा कंपनियों ने निवेश बढ़ाया
2026-08-11
भोपाल [ महा मीडिया] पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में बड़े निवेशकों की हिस्सेदारी में दिलचस्प बदलाव देखने को मिला है। एक तरफ बीमा कंपनियां लगातार कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही हैं वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी जून तिमाही में घटी है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब पावर ग्रिड देश में बिजली पहुंचाने वाले नेटवर्क पर बड़े पैमाने पर पैसा लगा रही है। कंपनी के पास करीब 1.76 लाख करोड़ रुपये के ऑर्डर हाथ में है और आने वाले सालों में इसमें और बढ़ोतरी की उम्मीद है। पावर ग्रिड में सरकार की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 से जून 2026 तक 51.3 प्रतिशत पर बनी हुई है। लेकिन बड़े संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी में बदलाव हुआ है। बीमा कंपनियों की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 में 4.5 प्रतिशत थी। मार्च 2026 में यह बढ़कर 6.5 प्रतिशत और जून 2026 में 6.9 प्रतिशत हो गई है यानी केवल छह महीने में उनकी हिस्सेदारी 2.4 प्रतिशत अंक बढ़ गई है।