अंतरराष्ट्रीय खाद्य हानि जागरूकता दिवस आज
भोपाल [ महा मीडिया]
अंतरराष्ट्रीय खाद्य हानि जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष 29 सितंबर को मनाया जाता है। 2019 में इस दिन को आधिकारिक तौर पर नामित किया था।वैश्विक स्तर पर लगभग 13% भोजन कटाई से लेकर बिक्री के बीच और 17% भोजन घरों, रेस्टोरेंट व दुकानों में बर्बाद हो जाता है। इसे कम करने से भूखमरी, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अपव्यय को रोकने में मदद मिलती है। इसका मुख्य उद्देश्य खाद्य हानि और अपव्यय को कम करने की परिवर्तनकारी क्षमता पर ध्यान केंद्रित करना होगा ।