प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज अब पूरे तीस दिन का होगा

प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज अब पूरे तीस दिन का होगा

मैहर [महामीडिया] 

अब प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं को हर 28 दिन में अपना फोन रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति मिलने वाली है। केंद्र सरकार ने टेलीकॉम उपभोक्ता संरक्षण संशोधन नियम लागू कर दिया है। इस नए नियम के तहत टेलीकॉम कंपनियों को अब पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान पेश करने होंगे। अब इन नए नियमों के लागू होने से उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प और किफायती रिचार्ज प्लान्स मिल सकेंगे। अब ग्राहकों को एक साल में 13 बार के बजाय सिर्फ 12 बार रिचार्ज कराना होगा।

सम्बंधित ख़बरें