नई दिल्ली में अंतरराज्यीय बाल तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़

नई दिल्ली में अंतरराज्यीय बाल तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़

भोपाल [ महामीडिया] दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय बाल तस्करी सिंडिकेट का आज गुरुवार सुबह सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया और 5 नाबालिग शिशुओं को बचा लिया। इन आरोपितों में रोहिणी के बेगमपुर इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल का मालिक भी शामिल है जो खुद डॉक्टर है। पुलिस को संदेह है कि इस डॉक्टर ने अपने अस्पताल का दुरुपयोग कर बच्चों की तस्करी का नेटवर्क बना रखा था। गिरोह के सदस्य दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के रहने वाले हैं। 

 

सम्बंधित ख़बरें