रेल परियोजना के लिए इंदौर जिले में 943 किसानों की भूमि अधिग्रहीत

रेल परियोजना के लिए इंदौर जिले में 943 किसानों की भूमि अधिग्रहीत

भोपाल [महामीडिया] मनमाड़-इंदौर रेल परियोजना को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इंदौर जिले के महू तहसील अंतर्गत 18 गांवों में कुल 943 किसानों की भूमि इस परियोजना के लिए अधिग्रहीत की जा चुकी है। यह रेल मार्ग महाराष्ट्र से सीधे आंबेडकर नगर स्टेशन को जोड़ेगा जिससे क्षेत्रीय परिवहन और विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इसी कड़ी में आंबेडकर नगर तहसील के खेड़ी इस्तमुरार गांव से भूमि अधिग्रहण की औपचारिक शुरुआत भी हो चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें