लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
भोपाल [ महामीडिया] आज गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही एक मिनट भी नहीं चली। स्पीकर ओम बिरला ने वंदे मातरम कराया और इसके बाद कार्यवाही को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दिया गया । सत्ता पक्ष और विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। 20 जुलाई से शुरू हुए सत्र में विपक्ष पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लगातार हंगामा कर रहा था । । जब सदन की बैठक बिना किसी निश्चित तारीख या समय बताए अनिश्चित समय के लिए समाप्त की जाती है तो इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगन कहा जाता है।