लखनऊ पंद्रह दिनों से लगातार बाढ़ की चपेट में
जयपुर [ महामीडिया]
लखनऊ पिछले 15 दिनों से भीषण बाढ़ की चपेट में है। गोमती नदी के जलस्तर में हुई अत्यधिक वृद्धि के कारण शहर के कई इलाकों में हालात बेहद खराब हो चुके हैं, जिससे 3 से 5 लाख की आबादी प्रभावित है और लगभग 40,000 से अधिक घर जलमग्न हैं।लखनऊ में 15 दिनों से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी फैजुल्लागंज में है। यहां 50 से 60 हजार से अधिक घर आधे से ज्यादा पानी में डूबे हैं। कुछ इलाकों में जलस्तर घटा है लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। सड़कों पर नाव चल रही हैं। गोमती का पानी नए विकसित पॉश इलाकों जैसे इकाना स्टेडियम और फिनिक्स पलासियो मॉल के आसपास की सड़कों और बेसमेंट तक पहुंच गया है। IIIT लखनऊ का कैंपस भी डूबने के कारण वहां कक्षाएं और परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। जलभराव की वजह से प्रसिद्ध मां चंद्रिका देवी धाम मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद करना पड़ा है। गोमती रिवर फ्रंट और राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल भी पूरी तरह पानी में डूबे हुए हैं।