भोपाल में आज भाजपा की बड़ी सभा

भोपाल में आज भाजपा की बड़ी सभा

भोपाल [ महामीडिया] आज भोपाल में भारतीय जनता पार्टी  द्वारा 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा और सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस पदयात्रा और सभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। सुबह 10:00 बजे टीटी नगर स्थित अटल पथ पर सभा होगी जिसके बाद पदयात्रा शुरू होगी। यह यात्रा अटल पथ से शुरू होकर न्यू मार्केट से होते हुए रोशनपुरा चौराहा पर समाप्त होगी।इस आयोजन में करीब 1,200 बसों और 2,000 चार-पहिया वाहनों के आने की संभावना है। भारी भीड़ को देखते हुए सुबह 8:00 बजे से शहर के प्रमुख मार्गों (जैसे भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा, जवाहर चौक, माता मंदिर, रोशनपुरा, लिंक रोड-1 और पॉलिटेक्निक चौराहा) पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें