अमेरिका में ट्रम्प की पार्टी पराजय के करीब

अमेरिका में ट्रम्प की पार्टी पराजय के करीब

भोपाल [ महा मीडिया] अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी हार के करीब है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं हाउस में भी बढ़त बनाए हुए है। ट्रम्प ने कहा कि वे नतीजों को स्वीकर करने के लिए तैयार हैं और विपक्षी पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे। हाउस में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हुए हैं। शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 175 सीटों पर आगे चल रही है। राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी 96 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

सम्बंधित ख़बरें