आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

मुंबई [महामीडिया] 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हाल ही में गिरावट दर्ज की गई है।अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव घटकर लगभग 102.85 से 103.2 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है। अमेरिकी क्रूड का भाव गिरकर करीब 95.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कच्चे तेल का वायदा भाव भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच राजनयिक बातचीत और संभावित शांति समझौते की उम्मीदों के चलते मध्य पूर्व से तेल की आपूर्ति को लेकर चिंताएं कम हुई हैं कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से भारतीय शेयर बाजार (सेंसेक्स और निफ्टी) में मजबूती आई है और रुपये को भी थोड़ा सहारा मिला है।

सम्बंधित ख़बरें