अमूल का घी और बटर महंगा हुआ

अमूल का घी और बटर महंगा हुआ

मैहर [ महा मीडिया] अमूल ने घी और बटर 3 से 50 रुपए तक महंगा कर दिया है। एक किलो घी का कार्टन 630 से बढ़कर 680 रुपए का हो गया है। बटर के 100 ग्राम पैक की कीमत 63 से बढ़कर 66 रुपए हो गई है।दाम बढ़ने की वजह गुजरात-राजस्थान में नकली घी के विरुद्ध कार्रवाई के बाद ब्रांडेड घी की बढ़ी मांग है। 

अमूल घी और बटर के नए दाम

अमूल प्रोडक्ट पहले की कीमत नई कीमत बढ़ोतरी
घी (1 किलो कार्टन) ₹630 ₹680 ₹50
प्योर घी (500 ग्राम पाउच) ₹325 ₹345 ₹20
बटर (100 ग्राम पैक) ₹63 ₹66 ₹3
बटर (500 ग्राम पैक) ₹310 ₹325 ₹15

सम्बंधित ख़बरें