दीपावली पर्व पर अष्टकमल पुष्प अर्पित करने का विधान

दीपावली पर्व पर अष्टकमल पुष्प अर्पित करने का विधान

भोपाल [ महा मीडिया] दीपावली पर माता लक्ष्मी की पूजा में कमल का फूल सबसे शुभ और प्रिय माना जाता है। समुद्र मंथन के समय देवी लक्ष्मी का प्राकट्य कमल के फूल से ही हुआ था और वह हमेशा कमल पर ही विराजमान रहती हैं, इसलिए उन्हें 'कमला' या 'कमलासना' भी कहा जाता है दिवाली पूजन के दौरान माता को 'अष्टकमल' (8 कमल के फूल) अर्पित करने का विशेष विधान है। कमल का फूल कीचड़ में खिलने के बावजूद उससे अछूता और पूरी तरह पवित्र रहता है। यह इस बात का प्रतीक है कि मनुष्य को भौतिक मोह-माया के बीच रहकर भी अपने आचरण को शुद्ध और श्रेष्ठ बनाए रखना चाहिए। मां लक्ष्मी की पूजा में लाल या गुलाबी रंग का कमल चढ़ाना सबसे श्रेष्ठ माना जाता है जिससे घर में सुख-समृद्धि और स्थिर लक्ष्मी का वास होता है। देवी-देवताओं के आह्वान, प्राण-प्रतिष्ठा, कलश स्थापना, यंत्र निर्माण और मुख्य रूप से माँ लक्ष्मी, भगवान विष्णु, महाकाली और दुर्गा जी की पूजा में अष्टदल कमल का विशेष स्थान है।

सम्बंधित ख़बरें