दीपावली पर्व पर भोपाल 22 के हजार घरों में नहीं पहुंचेगा गैस सिलेंडर

दीपावली पर्व पर भोपाल 22 के हजार घरों में नहीं पहुंचेगा गैस सिलेंडर

भोपाल [ महामीडिया] भोपाल शहर में 22 हजार एलपीजी उपभोक्ताओं के सामने सिलेंडर का संकट खड़ा हो गया है। कोलार में 20 हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति करने गैस एजेंसी ने हाथ खड़े कर दिए है। यही स्थिति ऐशबाग में है। नर्मदापुरम रोड, संतनगर, गांधीनगर, भेल, अशोका गार्डन क्षेत्र में बुकिंग के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायतें कर रहे है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और समुद्री मार्गों  पर दबाव के कारण एलपीजी आयात और आपूर्ति प्रभावित हुई है। त्यौहार के समय अचानक बढ़ी मांग और आपूर्ति की कमी के चलते बड़ी संख्या में घरों तक समय पर सिलेंडर नहीं पहुंच पा रहे हैं। 

सम्बंधित ख़बरें