बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे दुबारा रुका
मुंबई [महा मीडिया] भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे बारिश के कारण दोबारा रोक दिया गया है। मुकाबला 40 ओवर का कर दिया गया है और भारत को जीत के लिए 167 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला है।टीम इंडिया ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हो चुकी है।इससे पहले, न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई थी।