ऑकलैंड में बारिश रुकी, मैच दुबारा शुरू
भोपाल [ महा मीडिया] भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैदान गीला होने के कारण रुका हुआ था फिलहाल बारिश थम गई है और कवर हटाए जा रहे हैं। 10.5 ओवर में भारत ने 1 विकेट पर 54 रन बनाए हैं। शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत को जीत के लिए अब 132 रन की जरूरत है। इससे पहले, न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई थी।