महिंद्रा ट्रैक्टरों की बिक्री में बारह प्रतिशत की गिरावट के साथ निर्यात में वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया] महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अक्टूबर 2026 में कुल 64,846 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की जो पिछले वर्ष के इसी महीने में बेची गई 73,660 इकाइयों की तुलना में 12% कम है। घरेलू बाजार में बिक्री में गिरावट का प्रमुख कारण त्योहारों के कैलेंडर में बदलाव रहा। इस वर्ष दिवाली नवंबर में है जबकि पिछले साल यह अक्टूबर में थी। अक्टूबर 2026 में कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 62,626 इकाई रही जबकि अक्टूबर 2025 में यह 72,071 इकाई थी। इस प्रकार घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 13% की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि निर्यात बाजार में कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा। अक्टूबर में ट्रैक्टर निर्यात 40% बढ़कर 2,220 इकाई पहुंच गया जबकि पिछले साल इसी महीने में 1,589 ट्रैक्टरों का निर्यात किया गया था।