अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान शुरू
भोपाल [ महामीडिया] अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे सबसे पहले 8 राज्यों में पोलिंग बूथ खुले। इनमें कनेक्टिकट, इंडियाना, केंटकी, मेन, न्यू हैम्पशायर, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क और वर्जीनिया शामिल हैं।इन चुनावों में अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और उच्च सदन सीनेट की 35 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव के ठीक दो साल बाद मध्यावधि चुनाव कराए जाते हैं। इसमें संसद की सीटों और कुछ राज्यों में गवर्नर के पदों के लिए मतदान होता है।