म.प्र.राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन रद्द

म.प्र.राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन रद्द

भोपाल [महामीडिया] म.प्र.राज्यसभा चुनाव में चुनावी घमासान के बीच कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राजकुमार लोहानी को तगड़ा सियासी झटका लगा है। नामांकन पत्रों की आधिकारिक जांच  के दौरान प्रक्रियात्मक त्रुटियों के चलते निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही एक अन्य उम्मीदवार कांते सायन्ना का पर्चा भी जांच में खारिज कर दिया गया है।दो प्रमुख उम्मीदवारों के चुनावी दौड़ से बाहर होने के बाद राजनीतिक समीकरणों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। इस बीच कांग्रेस विधायक और राजकुमार लोहानी के प्रस्तावक हेमंत कटारे ने भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन के साथ जमा हलफनामे पर तीन गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इनमें पत्नी और संपत्ति का ब्योरा, विदेशी मुद्रा में संपत्ति का उल्लेख और नोटरी प्रक्रिया की वैधानिकता से जुड़े सवाल शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें