मोदी ने पुणे मेट्रो परियोजनाओं की आधारशिला रखी
भोपाल [ महा मीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की कई पीढ़ियों ने गरीबी खत्म करने के वादे सुने हैं। पहले गरीबी के विरुद्ध लड़ाई सिर्फ नारों तक सीमित थी लेकिन अब इसे खत्म करने के लिए जमीन पर काम हो रहा है।उन्होंने आज मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुणे मेट्रो की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर जानकारी दी कि 2014 से पहले देश में मेट्रो नेटवर्क 248 किलोमीटर था, जो अब बढ़कर 1,200 किलोमीटर हो गया है।