म.प्र.में मंदिरों की जमीन का उपयोग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए होगा
भोपाल [ महा मीडिया]
म.प्र. में मंदिरों से जुड़ी जमीनों का उपयोग अब उनकी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। इन जमीनों पर कृषि के साथ व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने की कार्ययोजना तैयार होगी। बड़े मंदिरों की आय का कुछ हिस्सा आसपास की गोशालाओं की व्यवस्था सुधारने पर भी खर्च किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैठक में यह निर्देश दिए हैं ।मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरों से जुड़ी भूमि का उपयोग उनकी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया जाए। इसके लिए कृषि और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों की योजना बनाई जाए। प्रदेश में 3200 से अधिक मंदिरों के रखरखाव, प्रवेश द्वारों के निर्माण के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। म.प्र.में प्रदेश के करीब 22,098 मंदिरों की जमीन, चल-अचल संपत्ति और आय-व्यय का डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है।