चांदी की कीमतों में आज ढाई हजार से अधिक की गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया] सोने के दाम में आज 3 नवंबर को बढ़त है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 594 रुपए बढ़कर 1.38 लाख रुपए पहुंच गया है। हालांकि चांदी की कीमत आज कम हुई है। एक किलो चांदी 2,672 रुपए घटकर 1.77 लाख रुपए पर आ गई है।