भारत और पाकिस्तान के मैच के लिए रिकॉर्ड 84 लाख टिकट आवेदन

भारत और पाकिस्तान के मैच के लिए रिकॉर्ड 84 लाख टिकट आवेदन

मुंबई [महामीडिया] 

वनडे विश्व कप 2027 में भारत और पाकिस्तान के मैच   को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए 84 लाख से ज्यादा टिकट आवेदन मिले हैं। स्टेडियम की दर्शक क्षमता सिर्फ 34 हजार है यानी उपलब्ध सीटों के मुकाबले करीब 247 गुना ज्यादा आवेदन आए हैं। भारत-पाकिस्तान मैच के लिए कुल 83,97,294 टिकट आवेदन मिले हैं। वहीं, 21 नवंबर को इसी स्टेडियम में होने वाले विश्व कप फाइनल के लिए 79,00,944 आवेदन आए हैं। इस तरह टिकटों की मांग के मामले में भारत-पाकिस्तान मुकाबला पहले नंबर पर है। टिकटों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। इसमें पहले रजिस्ट्रेशन होगा और मांग ज्यादा होने पर कंप्यूटराइज्ड रैंडम लॉटरी से टिकट खरीदने के लिए आवेदकों का चयन किया जाएगा। यह पहले आओ-पहले पाओ वाला सिस्टम नहीं है।यह मैच 10 अक्टूबर 2027 को दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग स्थित वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें